*महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी: गीतु कुमारी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल*

 *महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी: गीतु कुमारी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल*


सक्ती, 06 फरवरी 2026 // महिला सशक्तिकरण को सशक्त आधार देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मविश्वास की नई रोशनी बनकर उभरी है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों को नई मजबूती प्रदान कर रही है। योजना के अंतर्गत 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है। इस नियमित सहयोग से महिलाएँ अपनी दैनिक आवश्यकताओं को स्वयं पूर्ण कर पा रही हैं और आर्थिक निर्णयों में भागीदारी निभा रही हैं। इसी योजना से सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा खुर्द निवासी श्रीमती गीतु कुमारी केवंट भी लाभान्वित हो रही हैं। श्रीमती गीतु कुमारी बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से वे समय पर घर का राशन और आवश्यक सामग्री खरीद पा रही हैं। इससे न केवल उन्हें आर्थिक राहत मिली है, बल्कि परिवार की जिम्मेदारियाँ निभाने में आत्मविश्वास और मानसिक संतोष भी बढ़ा है।

श्रीमती गीतु कुमारी की तरह क्षेत्र की अनेक महिलाएँ इस योजना से लाभ लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर रही हैं। वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। श्रीमती गीतु कुमारी ने महिलाओं के जीवन को नई दिशा देने वाली इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने हमें सहारा ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान भी दिया है।

Post a Comment

0 Comments