ग्राम चोरभट्ठी मे मनाया गया छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रणाम पत्र देकर उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित
जैजैपुर परिक्षेत्र में बकाया बिजली बिल राशि को लेकर बिजली विभाग का निरंतर अभियान जारी है।
सक्ती/जैजैपुर:- विद्युत विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार एवं केंद्र सरकार की विकास रूपी महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफल बनाने के लिए लगातार ज़मीनी स्तर पर बिजली विभाग क्षेत्र के लोगों तक पहुँचाने के लिये प्रयासरत कार्य कर रहा है तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त योजना के तहत लाभान्वित बिजली उपभोक्ताओं हेतु निरंतर बिजली भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं एवं कृषक जीवन ज्योति योजना व बीपीएल हितग्राहियों को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। चोरभट्ठी में बीते 30 जनवरी को आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बिना गैप किये निरंतर बिजली बिल पटाने वाले उपभोक्ता को सम्मानित किया गया जिनमे विवेक साहू जैजैपुर,रामचंद्र चंद्रा चोरभट्ठी, श्रीमती बहरतिन बाई चोरभट्ठी, परदेशी चंद्रा चोरभट्ठी, गोपाल चंद्रा चोरभट्ठी, व्यासनारायण बंजारे चोरभट्ठी इत्यादि. का सम्मान किया गया। तो वही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही तहत भरत लाल चंद्रा जैजैपुर, रूपेंद्र साहू बेलकर्री, इनको सम्मानित किया गया। BPL श्रेणी मे निर्धारित खपत करने वाले, निरंतर बिल पटाने वाले उपभोक्ता जागेश्वर बंजारे चोरभट्ठी,
श्रीमती फेकन बाई चोरभट्ठी, श्रीमती सुलोचनी बर्मन चोरभट्ठी, श्रीमती प्रेमलता सतनामी चोरभट्ठी, इनका सभी को प्रणाम पत्र देकर सम्मान किया गया। रजत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच चोरभट्ठी व पूर्व जनपद सदस्य बर्मन जी उपस्थित रहे साथ ही जैजैपुर बिजली विभाग के योगेश श्रीवास कनिष्ठ यंत्री, डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश दिवाकर,
लाइन कर्मचारी उमेश साहू, तकनीशियन गौतम सिदार आदि के गरिमामय उपस्थित में उपभोक्ताओं का सामान किया गया।
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जैजैपुर कनिष्ठ यंत्री योगेश श्रीवास ने विद्युत उपभोक्ताओं को सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने व सूर्य घर योजना से मिलने वाले सुविधाओं का विस्तार किया तथा लोगों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्रदान किया साथ ही जिन उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल की राशि है उन्हें भुगतान करने का अपील किया। श्री श्रीवास ने बताया कि जैजैपुर सब स्टेसन क्षेत्र जिन जिन उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल की राशि है उन्हें शीघ्र ही रिकवरी की जाएगी। राशि प्राप्त के लिए विद्युत विभाग द्वारा लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है।



0 Comments