*शोक की घड़ी में संवेदना, सुखद अवसर पर शुभकामनाएं – ग्राम रानीसागर एवं बोतल्दा में पहुंचे छाया विधायक श्री महेश साहू जी*

 *शोक की घड़ी में संवेदना, सुखद अवसर पर शुभकामनाएं – ग्राम रानीसागर एवं बोतल्दा में पहुंचे छाया विधायक श्री महेश साहू जी* 



ग्राम रानीसागर में श्री भोला शंकर पटेल जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती धनेश्वरी पटेल जी के दशकर्म कार्यक्रम में छाया विधायक श्री महेश साहू जी श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर साथियों की भी उपस्थिति रही।

इसके पश्चात बोतल्दा निवासी श्री त्रिलोचन साहू जी के नवीन गृह प्रवेश के पावन अवसर पर उनके गृह निवास पहुंचकर छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने परिवारजनों से आत्मीय भेंट कर सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान तारापुर मंडल अध्यक्ष श्री गौरी शंकर पटेल जी, महामंत्री श्री क्षितिभूषण पटेल जी, कुलबा सरपंच श्री धनंजय पटेल जी, मकरी से श्री हितेश सोनू द्विवेदी जी, श्रीवास जी, परसकोल से श्री ताराचंद पटेल जी, विक्की महंत जी एवं श्री नितेश बरेठ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments