गाली-गलौज कर मारपीट की धमकी देने वाले राकेश चन्द्रा (तकनीकी सहायक मनरेगा) के विरुद्ध प्राथमिक रिपोर्ट जैजैपुर थाना में दर्ज

 गाली-गलौज कर मारपीट की धमकी देने वाले राकेश चन्द्रा (तकनीकी सहायक मनरेगा) के विरुद्ध प्राथमिक रिपोर्ट जैजैपुर थाना में दर्ज 


प्रति,

श्रीमान थाना प्रभारी महादेय जी

थाना जैजैपुर

जिला सक्ती (छ०.ग०.)

विषयः-

गाली-गलौच कर मारपीट की धमकी देने वाले राकेश चन्द्रा (तकनीकी सहायक मनरेगा) जनपद पंचायत जैजैपुर जिला सक्ती (छ०.ग०.) के विरूद्ध प्राथमिक रिपोट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने बावत्।

महोदय

उपरोक्त विषयातर्गत लेख है कि मैं चन्द्रशेखर सूर्यवंशी (कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा) जनपद पंचायत जैजैपुर जिला सक्त्ती (छ०.ग०.) में कार्यरत् हूँ। जो कि मेरे अधिनस्त कर्मचारी राकेश चन्द्रा (तकनीकी सहायक मनरेगा) जनपद पंचायत जैजैपुर जिला सक्ती (छ०.ग०.) में कार्यरत् हैं जिसके द्वारा विभागीय कारणों में लपरवाही बरतने के कारण, कारण बताओ सूचना जारी कि जाना था जिसे सुनकर राकेश चन्द्रा (तकनीकी सहायक मनरेगा) के द्वारा मेरे ही कार्यलय पर आकर मुझे ही मुझे जातिगत (चमरा) बोलकर अत्यत गंदी-गंदी गाली-गलौच कर मारने-पीटने की धमकी दिया गया है। और मेरा ऊपर तक पहुच हैं मेरा कोई कुछ बिगाड नही सकता है। जिससे मै डर गया है इस सबंध में उचित कार्यवाही हेतु आवश्यक है।

अतः श्रीमान जी से निवेदन है मुझे जातिगत (चमरा) बोलकर अत्यत गंदी-गंदी गाली-गलौच कर मारने-पीटने की धमकी देने वाले राकेश चन्द्रा (तकनीकी सहायक मनरेगा) जनपद पंचायत जैजैपुर जिला सक्ती (छ०.ग०.) के विरूद्ध रिर्पोट दर्ज कर अति आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें। ताकि मुझे किसी भी प्रकार से जान-माल नुकसान न हो।

दिनाक 10.02.2026

स्थान जैजैपुर

प्रतिलिपिः-

01:- श्रीमान पुलिस अधिक्षक जिला सक्ती को सादर सूचनाथ सम्प्रेषित। 

02:- श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती जिला सक्ती को आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर सूचनाथ सम्प्रेषित।

Post a Comment

0 Comments