खरसिया पुलिस चौकी परिसर में श्री धामा माई धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए छाया विधायक श्री महेश साहू
खरसिया पुलिस चौकी परिसर में आयोजित श्री धामा माई धाम मंदिर के पुनर्निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर माता धामा माई के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की।
श्री धामा देवी मंदिर समिति को सफल एवं भव्य आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। विशेष रूप से मंदिर के संस्थापक, पूर्व खरसिया थाना प्रभारी एवं वर्तमान पूंजीपथरा थाना प्रभारी श्री राकेश मिश्रा जी के समर्पण एवं योगदान की सराहना करता हूं।
इस अवसर पर रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह जी, खरसिया पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रभात पटेल जी, पूंजीपथरा थाना प्रभारी श्री राकेश मिश्रा जी, श्री अभिनव कांत सिंह जी, खरसिया थाना प्रभारी श्री राजेश जांगड़े जी, श्री प्रशांत राव अहीरे जी, पुसौर थाना प्रभारी श्री राम किंकर यादव जी, खरसिया पुलिस चौकी प्रभारी श्री अमित तिवारी जी सहित समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारीगण तथा खरसिया नगर पालिकाध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी, अंकित अग्रवाल जी, सुरेन्द्र चौहान , ऋषि यादव, विक्की महंत , रिंकू महंत, नितेश बरेठ एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

0 Comments