मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से क्षेत्र के विकास को लेकर साथियों सहित महेश साहू ने की मुलाकात

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से क्षेत्र के विकास को लेकर साथियों सहित महेश साहू ने की मुलाकात


चपले के प्रसिद्ध काली मेले के लिए पहुंच मार्ग, सांस्कृतिक भवन बनवाने किया निवेदन

खरसिया/ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी से खरसिया के छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने अपने साथियों सहित रायपुर मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर खरसिया विधानसभा क्षेत्रवासियों की अनेकों माँग से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को अवगत करवाते हुए क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्यों के लिए निवेदन किया। जिनमें प्रमुख रूप से सैकड़ों वर्षों से राबर्टसन चपले में होने वाले सुप्रसिद्ध महाकाली मेले के लिए पहुंच मार्ग और सामुदायिक सांस्कृतिक भवन और धर्मशाला बनवाने का निवेदन किया। जिस पर मुख्यमंत्री जी ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए अतिशीघ्र प्राथमिकता के साथ यह कार्य करवाने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि चपले का यह महाकाली पूजा मेला अंचल सहित दूर दूर के क्षेत्रों तक प्रसिद्ध है जिसमें प्रतिदिन हजारों लाखों की संख्या में महिला बच्चे बुजुर्ग भक्त उपस्थित होते हैं। 5 दिवसीय इस मेले में बड़े बड़े झूले। नृत्य नाटक मंडलियां सिनेमाघर और खिलौनों की बड़ी बड़ी दुकानें लगती हैं। जिसमें भक्त भाव भक्ति के साथ मेले का भी आनंद लेते हैं। छाया विधायक श्री महेश साहू जी के साथ उपस्थित श्री पवन पटेल जी चपले मंडल अध्यक्ष, श्री पुरुषोत्तम पटेल जी पूर्व मंडल अध्यक्ष,श्री कैलाश शर्मा जी, श्री दोहित पटेल जी, उपस्थित रहे और अपने अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों के लिए छाया विधायक श्री महेश साहू जी की अगुवाई में निवेदन किया जिस पर माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री महोदय ने सार्थक चर्चा करते हुए सभी कार्यों को विभागवार समीक्षा करते हुए शीघ्र पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments