ग्राम धनागर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए छाया विधायक श्री महेश साहू जी
ग्राम धनागर, रायगढ़ (छ.ग.) में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में क्षेत्र के छाया विधायक श्री महेश साहू जी साथ ही भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री सनत नायक जी श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय पदमन चौधरी जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर उनकी पुण्य आत्मा की मोक्ष प्राप्ति की कामना से आयोजक श्री जगबंधु चौधरी जी एवं समस्त चौधरी परिवार द्वारा किया जा रहा है।
कथा व्यास पंडित श्री बेदी प्रसाद तिवारी जी के श्रीमुख से अमृतमयी भागवत कथा श्रवण कर उपस्थित श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर हो उठे। इस अवसर पर छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन न केवल दिवंगत आत्मा की शांति के लिए, बल्कि समाज में धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु भी अत्यंत प्रेरणादायी होते हैं।
उन्होंने स्वर्गीय पदमन चौधरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्रार्थना की तथा आयोजक श्री जगबंधु चौधरी जी एवं समस्त परिवारजनों को इस पुण्य आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस दौरान श्री खेम साहू जी, श्री डिग्रीलाल जगत जी, विक्की महंत जी, सूरज जोल्हे जी, नितेश बरेठ जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

0 Comments