*आबकारी वृत्त जैजैपुर में अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*
सक्ती कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज *दिनांक 04/08/26* को *आबकारी वृत्त जैजैपुर* के *ग्राम अरसिया वार्ड नंबर 7 थाना जैजैपुर* में *विक्रम खूंटे पिता गेंदराम* के रहवासी मकान की जांच कार्यवाही करने पर उसके मकान के रसोई घर में एक सफेद प्लास्टिक बाल्टी में रखा 34 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में भरी में भरा 200-200 मिली *कुल 6.8 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया।
इसी प्रकार *ग्राम अरसिया वार्ड नंबर 7 थाना जैजैपुर* निवासी *विमल कुर्रे पिता बिजेलाल* द्वारा अपने रिहायशी घर से महुआ शराब बेचने की सूचना पर तत्काल छापामार कार्यवाही में उसके घर से *एक प्लास्टिक पन्नी में रखें 45 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 200 मिली कुल 9 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध *धारा 34(2)* के तहत प्रकरण कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आबकारी आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक श्रवण द्विवेदी, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परस राम कहरा , बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।

0 Comments