*3 अगस्त से 8 तक विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह का आयोजन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय – समय पर HPV टीकाकरण*

 *3 अगस्त से 8 तक विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह का आयोजन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय – समय पर HPV टीकाकरण*



मालखरौदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 3 अगस्त से 8 अगस्त तक पूरे विकासखंड मालखरौदा में विशेष HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना है।

इस विशेष अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मालखरौदा के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. मृत्युंजय राठौर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं समस्त स्टाफ स्कूलों और समुदाय के बीच पहुँचकर HPV वैक्सीन के महत्व, इसकी सुरक्षा और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में इसकी प्रभावशीलता के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अड़भार में बीएमओ डॉ. मृत्युंजय राठौर एवं बीपीएम द्वारा छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को HPV टीकाकरण के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान बताया गया कि यह टीका बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही सभी पात्र बालिकाओं से समय पर टीकाकरण कराने की अपील की गई।

इसी क्रम में SEJAS स्कूल मालखरौदा तथा वंदे मातरम् स्कूल मालखरौदा में भी विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में छात्राओं को HPV संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर के जोखिम तथा टीकाकरण के लाभों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि HPV वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित है।

इन स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है HPV टीका




14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाएँ अपने निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में जाकर पूरी तरह निःशुल्क HPV टीकाकरण का लाभ प्राप्त कर सकती हैं—

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मालखरौदा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) अड़भार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) फगुरम

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सकर्रा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) घोघरी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघरा

अभिभावकों से विशेष अपील



स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु की बेटियों का HPV टीकाकरण अवश्य कराएँ। यह टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। समय पर लगाया गया टीका आपकी बेटी के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

आइए, 3 अगस्त से 8 अगस्त तक चल रहे विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह में सहभागी बनें, अपनी बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएँ और सर्वाइकल कैंसर मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

"स्वस्थ बेटी – सुरक्षित भविष्य"

"HPV टीकाकरण अपनाएँ, सर्वाइकल कैंसर को दूर भगाएँ।"

Post a Comment

0 Comments