*सोंठी और सपिया के 3 अवैध महुआ शराब विक्रेता गिरफ्तार जेल दाखिल*

  *सोंठी और सपिया के 3 अवैध महुआ शराब विक्रेता गिरफ्तार  जेल दाखिल*



कलेक्टर सक्ती एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।



इसी कड़ी में आज दिनांक *14.09.2026 को *आबकारी वृत्त सक्ती एवं मालखरौदा* में सहायक जिला आबकारी अधिकारी *आशीष उप्पल* एवं वृत्त मालखरौदा प्रभारी *कोमल प्रसाद सिदार* द्वारा क्रमशः *ग्राम सोंठी* *थाना सक्ती*

एवं *ग्राम सपिया* *चौकी फगुरम* में छापामार कार्रवाई की गई।


मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पहले छद्म क्रेता को भेजकर सोंठी थाना सक्ती निवासी *नितेश सतनामी पिता मनोज सतनामी* सोंठी 

एवं *संतोष भारती पिता सीताराम एवं राजेश बघेल पिता जम्मूलाल* से अवैध महुआ मदिरा की बिक्री की पुष्टि की गई। तत्पश्चात आरोपीयो के रिहायसी मकानो की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान नितेश सतनामी के मकान से एक कमरे से एक प्लास्टिक पन्नी में भरा 5 लीटर महुआ मदिरा, एक हरी बोतल में भरा 1 लीटर महुआ मदिरा तथा घर की बाड़ी में गड्ढे में छिपाकर रखा 4 नग प्लास्टिक बोतल में भरा 4 लीटर *जुमला 10 लीटर महुआ मदिरा*

 एवं संतोष भारती एवं राजेश बघेल के रहवासी मकान से 06-06 लीटर महुआ शराब जप्त की गई।


आरोपीयो के विरुद्ध *छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2)* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।




इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक कोमल प्रसाद सिदार, आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान की टीम में *आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक संजीव भगत, मुरलीधर नायक* *नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू, आबकारी स्टाफ श्रीमती बसंती चौधरी , परसराम कहरा एवं कमलेश यादव* का सराहनीय योगदान रहा।


जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments