*गोरखापाली में दो समुदायों में झड़प, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले*

 *गोरखापाली में दो समुदायों में झड़प, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले*




सक्ती-: ब्लॉक मालखरौदा अंतर्गत गोरखापाली में घटित जातिवादी घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। सतनामी समाज के परिवारों के साथ जो हुआ, वह केवल एक समाज नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आत्मसम्मान पर हमला है। असामाजिक तत्वों ने न केवल घर के बाहर खड़े पिकअप, ट्रैक्टर और डीजे वाहन को आग के हवाले कर दिया, बल्कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया। यह कृत्य निंदनीय ही नहीं, बल्कि कानून और समाज—दोनों के खिलाफ खुली चुनौती है।



जलते हुए वाहन केवल संपत्ति का नुकसान नहीं थे, वे एक परिवार की मेहनत, सपनों और सम्मान को जलाने की कोशिश थे। महिलाओं की गरिमा पर हाथ डालने का प्रयास पूरे समाज के आत्मसम्मान पर आघात है। आज गोरखापाली में भय और आक्रोश का माहौल है। हर घर में चिंता है, हर आंख में सवाल है,हम इस अमानवीय और कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा करते हैं। भारी संख्या में शासन प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद, फिर हाल अभी गांव में शांति का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments