*अम्बेडकर स्कूल के कक्षा आठवीं के बच्चों को दिया गया भावभीनी विदाई*

 *अम्बेडकर स्कूल के कक्षा आठवीं के बच्चों को दिया गया भावभीनी विदाई*



सक्ती - अम्बेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन हुआ जिसे बड़े ही गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे विद्यालय प्रांगण में प्रारंभ हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट, रंगीन गुब्बारों एवं स्वागत बैनरों से सुसज्जित किया गया था। मंच पर कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा

कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने नृत्य, कविता, भाषण एवं समूह गीत के माध्यम से अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान एवं स्नेह प्रकट किया।

कक्षा 8 के छात्रों ने भी अपने विद्यालयीन अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अनुशासन की सराहना की। कई विद्यार्थियों ने भावुक होकर अपने साथ बिताए पलों को याद किया, जिससे वातावरण अत्यंत भावनात्मक हो गया स्कूल के डायरेक्टर का प्रेरणादायी उद्बोधन बी. डी. चौहान जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों का मंदिर है। यहां से प्राप्त शिक्षा और अनुशासन ही विद्यार्थियों को जीवन में उच्च शिखर तक पहुंचाएगा।”

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, परिश्रम एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं

विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 8 के सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की होली उत्सव के साथ हुआ समापन

विदाई समारोह के पश्चात विद्यालय में होली उत्सव का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने रंगों के इस पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द एवं अनुशासन के साथ मनाया। हंसी-खुशी और उमंग के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस प्रकार अंबेडकर पब्लिक स्कूल, मसनिया कला में आयोजित कक्षा 8 के विद्यार्थी इंद्र कुमार पटेल भाविका केवट कसक उरांव प्रवीण जायसवाल देवराज सिदार आरती चौहान हेमा पटेल का यह विदाई समारोह यादगार एवं ऐतिहासिक रहा। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की इस उपलक्ष्य में स्कूल के डायरेक्टर बी डी चौहान एच एम ज्योति पटेल शिक्षक शिव चौहान कामदेव जगह एवं शिक्षिकाएं निकिता चौहान दीनू साहू पूनम साहू रमा जायसवाल गीता सिदार नेहा वैष्णव मनीषा एवं ऋतु उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments