*होली के दिन आरंग में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव*
रायपुर/आरंग। होली के दिन आरंग से एक सनसनीखेज और दिल दहना देने वाली घटना सामने आई। आरंग के साहू पारा इलाके में कुछ हुड़दंगियों ने 18 वर्षीय युवक की सरेआम चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नीरज लोधी के रूप में हुई, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दी गई है, बताया जा रहा है की नीरज के सिर और शरीर पर गहरे घाव थे। जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, उसके साथ मौजूद दो दोस्त किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहे।घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।आरंग की पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। आसपास में लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की हैं।

0 Comments