CG ACB Action:– भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने की कार्यवाही

 CG ACB Action:– भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने की कार्यवाही


Raipur रायपुर। भारतमाला भूमि अधिग्रहण घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे तहसीलदार अभनपुर एवं लखेश्वर प्रसाद किरण तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा को गिरफ्तार किया है। बता दे शशिकांत कुर्रे वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। दोनों के खिलाफ गलत मुआवजा पत्रक बना शासन को 43 करोड रुपए चूना लगाने का आरोप है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के द्वारा मामला पंजीबद्ध करने के बाद दोनों फरार हो गए थे। जिन्हें ईओडब्लू ने गिरफ्तार कर लिया। बता दे इस मामले की जांच ईओडब्लू के अलावा ईडी भी कर रही है। 

ईओडब्लू ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि ब्यूरो में विवेचनाधीन अपराध क्रमांक 30/2025, धारा 467, 468, 471, 420, 409, 120बी, भा.द.वि. एवं 7 सी, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 में रायपुर-विशाखापट्नम एवं दुर्ग-बायपास भारतमाला परियोजना सड़क निर्माण के मामले में महत्वपूर्ण फरार आरोपी- शशिकांत कुर्रे, तत्कालीन तहसीलदार अभनपुर एवं लखेश्वर प्रसाद किरण, तत्कालीन नायब तहसीलदार, गोबरा नवापारा जिला रायपुर द्वारा पद का दुरूपयोग कर आपराधिक षडयंत्रपूर्वक अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक, भूमाफिया व अन्य के साथ मिलकर कूटरचित राजस्व अभिलेख दस्तावेज तैयार कर/ करवाकर प्रभावित भू-स्वामियों को वास्तविक मुआवजा से कई गुना अधिक मुआवजा राशि दिलवाकर शासन को करोड़ों रूपये की आर्थिक क्षति कारित की गई।

इन दोनों अधिकारियों द्वारा उच्चतम न्यायालय में जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे निरस्त कर दी गई थी तथा इन आरोपियों एवं अन्य फरार चल रहे लोकसेवकों के विरूद्ध पूर्व में विशेष न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट एवं उद्घोषणा जारी की गई थी। विशेष न्यायालय रायपुर में कुर्की की कार्यवाही के लिये भी प्रकरण विचाराधीन है।

आरोपी शशिकांत कुर्रे, तत्कालीन तहसीलदार अभनपुर एवं लखेश्वर प्रसाद किरण, तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा जिला रायपुर लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी आज 11 फरवरी को किया गया है। आरोपीगण शशिकांत कुर्रे एवं लखेश्वर प्रसाद किरण को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर विस्तार से पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments