भांटा धान खरीदी प्रभारी के ऊपर,किसान अमर लाल लहरे ने S.D.M.मालखरौदा को दिया लिखित शिकायत*

 *भांटा धान खरीदी प्रभारी के ऊपर,किसान अमर लाल लहरे ने S.D.M.मालखरौदा को दिया लिखित शिकायत*



प्रति 

श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय,अनुभाग मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)

विषय :- धान खरीदी केन्द्र भांटा के द्वारा मुझे दिनांक 31/01/2026 को कोटन काटा जाकर मुझसे धान खरीदी नहीं किया गया जिसके संबंध में शिकायत।

महोदय,

सादर निवेदन है कि मैं अमरलाल लहरे पिता भूडूल लाल लहरे जाति सतनामी ग्राम परता तहसील अड़भार जिला सक्ती(छ.ग.) का निवासी व काश्त कार हूँ।

यह कि मेरे नाम से धान खरीदी केन्द्र भांटा के द्वारा दिनांक-31/01/2026 को धान जावक के लिये टोकन काटा गया था। तब मेरे द्वारा दिनांक-31/01/2026 को धान बिक्री करने के लिये ले गया तब मेरे धान को नही लिया गया है जिससे मुझे आर्थिक व मानसिक क्षति हुई हैं जिसको भरपाई कर पाना मुश्किल है मुझे कहा गया कि दिनांक-29/01/2026 तक धान लेना है एवं मेरे नाम से दिनांक-31/01/2026 को टोकन काटा गया है। जिसकी कापी आवेदन के साथ संलग्न कर रहा हूँ।

अतः श्रीमान जो से निवेदन है कि मेरे नाम से जारी टोकन दिनांक-31/01/2026 को आवक को धान खरीदी केन्द्र के द्वारा नही लिया गया है जिस पर उचित कार्यवाही किये जाने की कृपा करें।

दिनांक-02/02/2026

आवेदक/प्रार्थी

अमरलाल लहरे मो० नं0-7089302310 है।


Post a Comment

0 Comments