सेंदुरस में डबल मर्डर से मचा हड़कंप: वृद्ध दंपति की निर्मम हत्या, पुलिस व फारेंसिक टीम जांच में जुटी"
सक्ती। मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सेंदुरस में 2 जून की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के वृद्ध दंपति पुरुषोत्तम खूंटे (65 वर्ष) एवं उनकी पत्नी गुहरीन बाई खूंटे (60 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी 3 जून की सुबह सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वृद्ध दंपति की हत्या किस कारण से और किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। घटना की सूचना तत्काल मालखरौदा पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल, पुलिस और फारेंसिक टीम घटनास्थल पर जुटी हुई है तथा हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार जांच कर रही है। देखते रहिए जे.एस.न्यूज में रिपोर्टर जसवंत सिंह सायसेरा की रिपोर्ट में

0 Comments