*6 माह बाद भी नहीं चढ़ी बिजली बिल की राशि,विभागीय लापरवाही से उपभोक्ता परेशान*

 *6 माह बाद भी नहीं चढ़ी बिजली बिल की राशि,विभागीय लापरवाही से उपभोक्ता परेशान*




फगुरम। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम सपिया निवासी कबीर महंत ने आरोप लगाया है कि उन्होंने दिनांक 24 दिसंबर 2025 को विद्युत सब-स्टेशन फगुरम में ₹20,780 का बिजली बिल जमा किया था, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी उक्त राशि उनके विद्युत खाते में दर्ज नहीं हुई है। उपभोक्ता का कहना है कि भुगतान की रसीद होने के बावजूद विभाग द्वारा मामले का निराकरण नहीं किया गया है, जिससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग को आवेदन देकर भुगतान की जांच कर राशि समायोजित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को भी इस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़े, तो यह विभागीय लापरवाही का गंभीर उदाहरण है। अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी मामले का समाधान कब तक करते हैं।

Post a Comment

0 Comments