*आबकारी वृत्त सक्ती की टोहिलाडिह और जुड़गा में शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई*

 *आबकारी वृत्त सक्ती की टोहिलाडिह और जुड़गा में शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई*



                    सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08/05/26 को आबकारी वृत्त सक्ती ने *ग्राम टोहिलाडिह थाना सक्ती* में एक छद्म क्रेता से महुआ मदिरा खरीदी की पुष्टि होने पर *शोभलाल साहू पिता परदेशी राम* के रहवासी मकान में जांच कार्यवाही करने पर उसके मकान से एक प्लास्टिक पन्नी में भरा 10 लीटर महुआ शराब और 15 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 200-200 मिली मदिरा  *कुल मात्रा 13 लीटर* *मदिरा महुआ मदिरा* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया ।

 इसी तरह *ग्राम जुड़गा थाना सक्ती* में *राजेन्द्र कुमार घसिया पिता छेदीलाल घसिया* के रहवासी मकान से एक पीले प्लास्टिक जरिकेन में भरा 5 लीटर और 10 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 200 -200 मिली *कुल 7 लीटर महुआ शराब* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर *न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध* किया गया  ।

                     उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल , आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में आब मु आर  रघुनाथ पैकरा, परस राम कहरा, बसंती चौधरी , वीरेंद्र यादव, भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments