महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जानकी चौहान द्वारा अठगवा समिति ठनगन में महिला संगठन का विशेष बैठक

 महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जानकी चौहान द्वारा अठगवा समिति ठनगन में महिला संगठन का विशेष बैठक


सक्ति। दिनांक 8.5.2026 को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जानकी चौहान द्वारा डभरा अठगवां समिति के ग्राम ठनगन में महिला संगठन का बैठक आयोजित किया गया जिसमें ब्लॉक समिति और अठगवां समिति के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण स्वजातीय महिलाओं और पुरुष वर्ग की उपस्थिति में पंचायत भवन में रखा गया था। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा गॉंधी और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर श्रीफल भेंट करते हुए सभी ने पुजा पाठ करने के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम संचालित जानकी जी के द्वारा किया गया उन्होंने अपने शब्दों में उपस्थित सामाजिक लोगों को एकजुट होकर और शिक्षा का अहम भूमिका तथा सशक्त बनाने के साथ अठगवां अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान को सादर आमंत्रित करते अपने सामाजिक विकास और सुदृढ़ करने के लिए विचार व्यक्त करने के कहा गया। फिर अठगवां उपाध्यक्ष राजू चौहान द्वारा भी सामाजिक एकजुटता बना कर मजबूत करने के लिए जोर दिया तथा सामाजिक भवन निर्माण के बारे में बताया गया उपस्थित बोहारडीह पार्षद और अठगवां कोषाध्यक्ष श्याम चौहान ने भी एकजुटता का लाभ समझाया। मिलकर समाज को मजबूत करने के लिए विचार व्यक्त किया गया ,तो वहीं ब्लॉक आडिटर संतोषी चौहान द्वारा भी अपने परिचय देते हुए समाज को लेकर सामाजिक भवन और एकजुट होकर अपने समाज के बारे में बताया। तथा उपस्थित सामाजिक महिला संगठन के संगीता चौहान ने अपने सामाजिक विचारों को व्यक्त किया और कहा गया कि सबसे पहले हमें संगठित होकर चलने पर जोर दिया। उपस्थित ब्लॉक सचिव नरेश चौहान ने सामाजिक सशक्तिकरण और नारी संगठन को नारों के साथ जोरदार सभी ने आवाज दिया , 




सशक्त नारी, सशक्त समाज- यही है उन्नति का राज। 

'' नारी को दो शिक्षा की मसाल, तभी बनेगा भारत खुशहाल।। 

'' नारी की एकता, राष्ट की एकता।। 


और नारी सशक्तिकरण के बातें करते हुए कहा कि आज सभी को एकजुट होकर अपने सामाजिक व्यवस्था को बनाने और बचाने का समय है हमारे चौहान समाज डभरा ब्लॉक द्वारा इसे एक अभियान की तरह बनाया गया है कि महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और नारी सशक्तिकरण कैसे किया जायेगा, बताया गया कि वर्तमान समय में माननीय विधायक यादव के माध्यम से हमारे सामाजिक भवन निर्माण डभरा में किया जायेगा जिसमें सभी को उपस्थित रहने और कार्यक्रम के माध्यम से होगा ,महिला संगठन को एकजुट करने का जो बिडा जानकी जी के माध्यम चलाया जा रहा है इसमें हमारे हर अठगवां समिति और समस्त सामाजिक महिलाओं को एकजुट होकर सहयोग करने का भाव रखा गया। सभी का करतल ध्वनि के साथ उपस्थित और बैठक आयोजित कार्यक्रम के हर सख्सियत को शुभकामनाएं और धन्यवाद किया गया। जानकी जी और तमाम उपस्थित सामाजिक महिलाओं ने अपने कुछ सामाजिक विचारों को रखा जिस समझाया गया कि अब हमारा चौहान समाज भी पूर्व से आदिवासी संस्कृति को लेकर चर्चा किया गया और इस पर भी सहयोग कर अभियान के साथ काम करने का शंखनाद किया गया। सबने समाज के साथ काम करने का प्रयास हेतु विशेष जोर दिया। तथा जानकी जी ने सभी का आभार व्यक्त कर सबका अभिवादन स्वीकार कर। कार्यक्रम का सफल आयोजन पर सभी का धन्यवाद प्रकट किया गया।

Post a Comment

0 Comments