*जन समस्या निवारण शिविर में मिली शिकायत पर आबकारी विभाग की त्वरित कार्यवाही*
जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करने हेतु कलेक्टर जिला सक्ती और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी द्वारा आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया है ।
*जन समस्या निवारण शिविर रायपुरा* में आबकारी विभाग को *ग्राम रायपुरा तांदुलडीह* में कुछ व्यक्तियों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण और विक्रय की शिकायत की गई थी । जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा आज दिनांक 13 5.2026 को तड़के *रायपुरा भाटापारा तांदुलडीह* में *बांधा तालाब* के किनारे दबिश दी गई जिसमें आबकारी टीम के आने की भनक पड़ने पर शराब निर्माणकर्ता मौके से भाग खड़े हुए *तालाब के किनारे 9 महुआ शराब बनाने की चढ़ी भट्ठियां* मिली जिसे महुआ शराब बनाया जा रहा था । मौके पर ही महुआ शराब भट्ठियों का नष्टीकरण किया गया । आसपास छुपा कर रखा गया लगभग *110 लीटर महुआ शराब* भी बरामद किया गया जिसकी *अनुमानित कीमत 22000 रुपए* आंकी गई है । *बांधा तालाब में 80 प्लास्टिक की बोरियों में छुपा कर रखा 80000 रुपए कीमत का लगभग 1600 किलो महुआ लाहान* बरामद किया गया। जिसे मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्टीकरण किया गया इन हजारों किलो महुआ लाहन से सैकड़ो लीटर महुआ शराब बनाई जाने वाली थी । इसी प्रकार आगे भी आबकारी विभाग के द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी ।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में रघुनाथ पैंकरा,परसराम कहरा, बसंती चौधरी , वीरेंद्र यादव और भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा ।


0 Comments