राशन दुकान में गड़बड़ी का आरोप, उपसरपंच विनोद पांडे सहित ग्रामीणों ने SDM से की शिकायत – FIR अब तक दर्ज नहीं!
फगुरम (सक्ती) ग्राम पंचायत फगुरम की शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में उपसरपंच विनोद पांडे सहित ग्रामीणों ने सीधे अनुविभागीय अधिकारी (SDM) मालखरौदा से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मार्च 2026 के राशन वितरण के दौरान बी.पी.एल. एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को शक्कर व अन्य खाद्य सामग्री का समुचित वितरण नहीं किया गया। आरोप है कि राशन में हेराफेरी कर गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है।
इस पूरे मामले को लेकर उपसरपंच व ग्रामीणों ने SDM मालखरौदा को लिखित आवेदन सौंपा, लेकिन अब तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस स्तर पर केवल जांच की बात कही जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।




0 Comments