व्यवहार न्यायालय डभरा में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन: स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संकल्प*
डभरा, 07 अप्रैल 2026। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा श्री जयदीप गर्ग एवं सचिव श्री मनोज कुमार कुशवाहा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से व्यवहार न्यायालय डभरा में तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस 07 अप्रैल के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य न्यायिक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय एवं तहसील परिसर पर आने वाले पक्षकारों को निःशुल्क स्वास्थ्य संबंधी जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करना तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए आमजन को प्रेरित करना था।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा से डॉ. सुधा सिंह राज, एएनएम अनीता बरेठ एवं एमएलटी शांतनु चंद्रा सहित चिकित्सकों की टीम ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप जांच, मधुमेह परीक्षण एवं सामान्य परामर्श प्रदान किए।
उपस्थित डॉक्टरों ने पौष्टिक आहार पर उपयोगी व्याख्यान भी दिए।
कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर्स लक्ष्मी डनसेना (थाना-डभरा) एवं सुनीता मिरी (थाना-चंद्रपुर) भी उपस्थित रहीं। शिविर में लगभग 150 से अधिक लाभार्थियों ने लाभ उठाया, जिनमें न्यायालय के कर्मचारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, सदस्य व अन्य अधिवक्तागण एवं आसपास के ग्रामीण पक्षकार शामिल थे।
माननीय न्यायाधीश महोदय ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा, "स्वास्थ्य ही समृद्धि का आधार है।"
कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री एच. एन. पटेल द्वारा उपस्थित चिकित्सक टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने सभी को नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।






0 Comments