सक्ती जिले में महुआ शराब के अवैध कारोबारी के विरुद्ध,सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही की गई*

 *सक्ती जिले में महुआ शराब के अवैध कारोबारी के विरुद्ध,सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही की गई*

     

  

                  सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में *आज दिनांक 26/04/26* को आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी अपराध नियंत्रण की *रात्रि गश्त* दौरान मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 5 मल्दा थाना हसौद* में कुछ लोगों के द्वारा बहुत बड़ी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना पर तड़के सुबह 4:00 बजे आबकारी विभाग के संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की जिसमें *दिलचंद खूंटे पिता मोहर साय* से 13 प्लास्टिक पन्नियों प्रत्येक में 5 लीटर महुआ शराब कुल *65 लीटर महुआ शराब* बरामद की गई 

*गोविंद खूंटे पिता मोहरसाय* से *चार चढ़ी भट्ठियों* से निकाला जा रहा *55 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया । इन्हीं दोनों भाइयों से *600 किलो महुआ लहान* जिससे महुआ शराब बनाई जानी थी । बरामद कर मौके पर ही सैंपल लेकर महुआ लाहन को नष्ट किया गया ।




*परदेसी भारद्वाज पिता धनउ* से *14 प्लास्टिक पन्नियों* प्रत्येक में 5 लीटर कुल *70 लीटर महुआ शराब* बरामद की गई । 

धर्मराज से चार चढ़ी भट्ठियों से निकाला जा रहा कुल *50 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया इस प्रकार *कुल 240 लीटर महुआ शराब* बरामद की गई।


      सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया 

 आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड ली जा रही है।  उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक भीम साहू, परसराम कहरा , कमलेश , बसंती चौधरी सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments