लघु वेतन शासकीय चतुर्थ कर्मचारी संघ 6472 के पूर्व प्रांत अध्यक्ष रौतिया के द्वारा नए प्रांत अध्यक्ष परशुराम को सौंपा गया प्रभार
सक्ति। डभरा।छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ 6472 के प्रांतीय बैठक चतुर्थ वर्ग कर्मचारी भवन कार्यालय तेलीबांधा में संपन्न हुआ, सह सम्मान देते हुए नए प्रांत अध्यक्ष परशुराम धनेंद्र ठाकुर जी को पूर्व प्रांत अध्यक्ष बिंदेश्वर रौतिया के तरफ से सभी जिला अध्यक्ष एवं कर्मचारी संगठन के बीच गरिमा मि में उपस्थिति में पदभार सौंपते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया, इस अवसर में सभी कर्मचारी संगठन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज सौंपा गया , चुनाव अधिकारी एवं संघ के सलाहकार घनश्याम शर्मा के द्वारा सभी नए प्रांतीय समिति सदस्यों को नाम सहित संघ में सुचारू रूप से संचालित करने प्रांत अध्यक्ष अपनी विशेष अधिकार का प्रयोग करते हुए समिति का सही एवं सुचारू रूप से संपादित के लिए सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया तथा उक्त पदाधिकारी को प्रभार दिया गया, उपस्थिति के रूप में सर्वप्रथम पूर्व प्रांत अध्यक्ष बिंदेश्वर रौतिया एवं भावभीनी प्रांत अध्यक्ष परशुराम द्वारा श्रीफल व शाल भेंट देकर सम्मान किया गया चुनाव अधिकारी के रूप में सहयोग घनश्याम शर्मा को श्रीफल एवं साल देकर के सम्मानित किया गया ,कार्यक्रम में उपस्थित बिलासपुर जिला अध्यक्ष जगदीश चंदेल जिला अध्यक्ष जांजगीर-चंपा संजय राठौर, जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर कोंडागांव, जिला अध्यक्ष दुर्ग मोतीराम खिलाड़ी, जिलाध्यक्ष महासमुंद उमेश साहू, जिला अध्यक्ष शक्ति नरेश चौहान, सारंगढ़ जिला अध्यक्ष अनिल चौहान,एवं खिलावन राम दिनेश कुमार बसंत वर्मा जिला अध्यक्ष गरियाबंद, शंभु गुप्ता जिला अध्यक्ष बलरामपुर, आदि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन के बिंदुओं को चर्चा के रूप में रखते हुए सभी जिला अध्यक्षों को अवगत कराया गया कि जिनकी सूची अपात्र है उन्हें जल्द ही तैयार कर संघ के समक्ष जल्द ही तैयार कर संघ को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सहयोग हेतु प्रांतीय समिति के कार्यों हेतु प्रभार दिया गया।


0 Comments