*नगर पंचायत अड़भार में शुभ शादी समारोह में चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव जी सम्मिलित हुए*

 *नगर पंचायत अड़भार में शुभ शादी समारोह में चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव जी सम्मिलित हुए*


जिला सक्ती के नगर पंचायत अड़भार में अविनाश बरेठ एवं सुजाता बरेठ के पावन विवाह समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हो रहा हैं। हल्दी के शुभ अवसर पर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव जी शामिल हुए। क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहाँ परिजनों, रिश्तेदारों एवं ग्रामवासियों ने मिलकर इस मांगलिक कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस विशेष अवसर की गरिमा तब और बढ़ गई जब चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव स्वयं उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किए। विधायक जी ने वर को उज्ज्वल भविष्य सुख-समृद्धि एवं दांपत्य जीवन में सदैव प्रेम और सौहार्द बने रहने की कामना की।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों नागरिक एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवदम्पति को शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में खुशहाली की कामना की। विवाह समारोह में पारंपरिक संगीत, स्वागत-सत्कार और भव्य आयोजन ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

Post a Comment

0 Comments