पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्र में अवैध शराब पर लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये जा रहे है। निर्देश के पालन में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के द्वारा लगातार अवैद्य शराब/गांजा/जुआ/सट्टा के खिलाफ करने का निर्देश मिलने पर आज दिनांक 23.03.2026 को जरिये मुखबीर सुचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कुसमुल मे अपने घर आंगन में बिक्री करने हेतु भारी मात्रा में अवैद्य कच्ची महुआ शराब रखा है प्राप्त मुखबीर सुचना के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्री सुमीत गुप्ता एवं थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक श्री कमल किशोर महतो को जरिये मोबाईल से अवगत कराकर उनसे उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर सूचना तस्दीक हेतु प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव के द्वारा एवं अन्य स्टाफ व गवाहों के साथ आरोपी शत्रुधन धीरहे पिता स्व. सुभेराम उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कुसमुल चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती के घर आंगर ग्राम कुसमुल मे रेड कार्यवाही किये एवं मौके पर तलाशी / बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपी के कब्जे से दो पीला रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा लगभग 10 लीटर एवं एक हरा रंग के 02 लीटर क्षमता वाले स्प्राईट बॉटल में भरा 02 लीटर कुल 12 लीटर हाथ भट्ठी से बना कच्ची महुआ शराब कीमति 1200 रू. को बरामद किया गया। आरोपी के द्वारा बरामद शराब के सबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर शराब को जप्त कर अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली, प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, आरक्षक फारूख खान, आरक्षक सुभाष राज , आरक्षक दिनेश कुमार पटेल एवं महिला आरक्षक सविता भारद्वाज का योगदान रहा।

0 Comments