*युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी: खिलेश डनसेना बने जिला भाजपा युवा मोर्चा प्रचार-प्रसार सह प्रमुख*

 *युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी: खिलेश डनसेना बने जिला भाजपा युवा मोर्चा प्रचार-प्रसार सह प्रमुख* 


रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती का संचार करते हुए श्री खिलेश डनसेना जी को रायगढ़ जिला भाजपा युवा मोर्चा का प्रचार-प्रसार सह प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके इस दायित्व ग्रहण करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है।

श्री डनसेना लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसंपर्क कौशल को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नियुक्ति से युवा मोर्चा के प्रचार-प्रसार कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

शुभेच्छुओं ने कहा कि श्री खिलेश डनसेना जी का यह चयन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Post a Comment

0 Comments