समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 84941.12 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी,धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 1440 टोकन*

 *समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 84941.12 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी,धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 1440 टोकन*


   सक्ती, 17 दिसम्बर 2025// प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो गया है। जिसके तहत समर्थन मूल्य पर सक्ती जिले में अब तक 125 केंद्रों में कुल 84941.12 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 125 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिला सक्ती में आज दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को धान खरीदी हेतु जिले के 125 उपार्जन केन्द्रों में 1440 टोकन जारी हुआ है। जिसमें 8260.31 मेट्रिक टन धान खरीदी होना है। आज दिनांक को शाम 05 बजे तक जिला के उपार्जन केन्द्रों में कुल 6686.52 मेट्रिक टन धान खरीदी हुआ है। राज्य के किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 31 जनवरी 2026 तक किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments