23 दिसंबर को जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन*

 *23 दिसंबर को जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन*


   सक्ती, 20 दिसंबर 2025// युवाओं एवं विद्यालयीन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र की खेल-संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “सांसद खेल महोत्सव” का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में किया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद खेल महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन 23 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से जिला मुख्यालय सक्ती के नंदेलीभांठा मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस खेल महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गेड़ी दौड़ एवं गिल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों को सम्मिलित किया गया है। प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में महिला एवं पुरुष वर्ग पृथक-पृथक आयोजित की जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना तथा युवाओं में खेल भावना का विकास करना है।

Post a Comment

0 Comments