*सक्ती में पूर्णिमा चौहान हत्याकांड का खुलासा: प्रेम संबंध बना हत्या की वजह*
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बहुचर्चित पूर्णिमा चौहान हत्याकांड का पुलिस ने महज चार दिनों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश या लूट की वारदात नहीं, बल्कि प्रेम संबंध के चलते रची गई सुनियोजित साजिश थी। मृतका के प्रेम संबंध से परेशान होकर एक दंपती ने उसे रास्ते से हटाने के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश रचने वाले पति-पत्नी समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन, चार जिंदा कारतूस और 71,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

0 Comments