सक्ती में दिनदहाड़े युवती को मारी गोली: इलाज के दौरान मौत, दो अज्ञात बदमाश फरार; पुलिस जांच में जुटी
सक्ती जिले में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सक्ती थाना क्षेत्र के जोंगरा में दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है

0 Comments