सक्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, सांसद कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में हुआ जिला स्तरीय भव्य आयोजन

 सक्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, सांसद कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में हुआ जिला स्तरीय भव्य आयोजन 


सक्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21 जून 2026 को सामुदायिक भवन सक्ती में प्रातः 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।




इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाने का आह्वान करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।




कार्यक्रम में सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, एस.पी. श्री प्रफुल्ल ठाकुर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों ने निरंतर योग करने का संकल्प लिया।

पूरा परिसर योगमय वातावरण से सराबोर रहा तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूकता देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के महत्व को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

"करें योग, रहें निरोग – स्वस्थ जीवन का यही है मूल मंत्र"

Post a Comment

0 Comments