RKM प्लांट मे तोड़फोड़ कर लुट करने वाले 03 वर्ष से फरार 02 नामजद आरोपियो पर चौकी फगुरम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, भेजा गया जेल
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि लगभग 03 वर्ष पूर्व वर्ष 2023 में ग्राम अण्डा के एक ड्राईवर का RKM प्लांट के कोलयार्ड मे मृत्यु हो गया था जिससे क्षुब्ध होकर ग्राम अण्डा, सारसकेला, धिंवरा के लोगो के द्वारा मुआवजा की मांग को लेकर प्लांट मे तोड़ फोड़ करते हुये भारी उत्पात मचाकर RKM प्लांट के कर्मचारियो के साथ लाठी, डण्डा, लोहे के राड से मारकर सोने-चांदी के चैन, मोबाईल, पर्स, घड़ी एवं नगदी रकम को लुट कारित कर लिया गया था जिसमे 08-09 नामजद आरोपी एवं अन्य व्यक्तियो के विरूध्द अपराध कमांक 206/2023 धारा 147, 148, 149, 294, 506, 341, 427, 395, 365 भादवि पंजीबध्द कर पूर्व मे 09 आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा फरार आरोपियो की पता तलाश जारी करते हुये धारा 173 (8) जा. फौ. के तहत विवेचना जारी रखा गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा फरार आरोपियो के विरूध्द त्वरित एवं शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश पर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल, एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्री सुमीत गुप्ता एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पटेल से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली, सहायक उप निरीक्षक हीराराम संवरा एवं चौकी फगुरम स्टाफ के द्वारा आज दिनांक 21.05.2026 को प्रकरण के नामजद आरोपीगण जो घटना के बाद लगभग 03 वर्ष से फरार थे उनके सकुनत में दबिश देकर आरोपीगणो को पकड़कर आरोपीगणो से सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपीगण के द्वारा दिनांक घटना समय को घटना कारित करना स्वीकार करने से आरोपियो का मेमोरेण्डम कथन लेने पर आरोपीगण 01. कमल प्रसाद जाटवर पिता सत्तराम जाटवर उम्र 37 वर्ष 02. चन्द्रहास उर्फ चन्द्रहंस सोनवानी पिता सरजु सोनवानी उम्र 25 वर्ष दोनो साकिनान ग्राम अण्डा थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की जाती है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अनवर अली, सहायक उप निरीक्षक हीराराम सांवरा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, प्रधान आरक्षक अश्विनी सिदार, प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, आरक्षक अनिल रात्रे एवं आरक्षक अविनाश देवांगन का योगदान रहा।

0 Comments