*जैजैपुर से मालखरौदा तक बदमाशों का आतंक: रातभर सड़क किनारे खड़ी कारों के शीशे फोड़े, CCTV में बाइक सवार तीन संदिग्ध कैद, लगातार वारदातों से दहशत*
सक्ती जिले के जैजैपुर से मालखरौदा तक बीती रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क किनारे खड़ी कई चारपहिया वाहनों के शीशे फोड़ दिए गए, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। मिशन चौक, पिहरीद, कलमी गांव सहित कई स्थानों पर हुई इस तोड़फोड़ की घटना ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं अब सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक भी नजर आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पर वाहनों के कांच तोड़े गए, वे अधिकांश इलाके मालखरौदा थाना से अधिक दूर नहीं बताए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुलिस लगातार रात्रि गश्त के दावे करती है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में वाहनों को नुकसान पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
लोगों का कहना है कि यदि मुख्यालय क्षेत्र में ही बदमाश खुलेआम उत्पात मचा रहे हैं तो दूरस्थ गांवों की सुरक्षा व्यवस्था का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं क्षेत्रवासियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है।





0 Comments