*आबकारी वृत्त सक्ती की खैरा और रानीगांव में शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई*

 *आबकारी वृत्त सक्ती की खैरा और रानीगांव में शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई*



                    सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 4/05/26 को आबकारी वृत्त सक्ती ने *ग्राम खैरा थाना नगरदा* में एक छद्म क्रेता से महुआ मदिरा खरीदी की पुष्टि होने पर *मोहन राम कलार पिता धनसाय कलार* उम्र 45 वर्ष के रहवासी मकान में जांच कार्यवाही करने पर उसके मकान से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखा 63 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 150 मिली मदिरा  *कुल मात्रा 9.45 लीटर* *मदिरा महुआ मदिरा* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया ।

 इसी तरह *ग्राम रानीगांव थाना बाराद्वार* में *फिरतीन बाई पति नेकीराम* उम्र 57 वर्ष के रहवासी मकान से *29 नग गोवा स्पेशल मदिरा पाव और 1 नग यूनिक प्लेन शराब पाव* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया  ।

                     उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आब मु आर  रघुनाथ पैकरा, परस राम कहरा, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments