सक्ती, सेरो में आगामी अखिल भारतीय रामनामी बड़े भजन मेला के निमित्त,जय स्तंभ भूमिपूजन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए*
अखिल भारतीय रामनामी बड़े भजन मेला के पावन अवसर पर आयोजित जय स्तंभ भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से शामिल हुए। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण निर्मित हो गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में रामनामी समाज के श्रद्धालु, ग्रामीणजन एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ हुई। जय स्तंभ भूमिपूजन के दौरान रामनाम की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने समाज की एकता, संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि रामनामी समाज सदियों से भक्ति, शांति और सामाजिक समरसता का संदेश देता आ रहा है। उन्होंने इस आयोजन को समाज की आस्था एवं संस्कृति का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूर-दूर से आए रामनामी भक्तों ने भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। भारी संख्या जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।





0 Comments