प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग के नेतृत्व में डभरा न्यायालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश*

 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग के नेतृत्व में डभरा न्यायालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश*


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग के नेतृत्व में डभरा न्यायालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश

डभरा। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला जांजगीर-चाम्पा श्री जयदीप गर्ग द्वारा व्यवहार न्यायालय डभरा के न्यायिक कामकाज की गुणवत्ता एवं बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तहसील कार्यालय में संचालित व्यवहार न्यायालय भवन, निर्माणाधीन न्यायालय स्थल एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया। 

इस दौरान उनके साथ प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला जांजगीर-चाम्पा श्री शैलेन्द्र चौहान एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण मिश्रा भी उपस्थित रहे।



निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारीगण से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।

 उन्होंने न्यायालय परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

माननीय महोदय ने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की तथा अपने सूक्ष्म अवलोकन एवं दूरगामी दृष्टिकोण के आधार पर वर्तमान न्यायालय भवन एवं निर्माणाधीन न्यायालय में उच्च गुणवत्ता की सामग्रियों के उपयोग के निर्देश दिए।

 साथ ही न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की सुविधा, सुरक्षा तथा न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को यथाशीघ्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

Post a Comment

0 Comments