*भावुक माहौल में दी गई विदाई: पीएम श्री सेजेस विद्यालय डभरा में वरिष्ठ व्याख्याता के.के. भोई हुए सेवानिवृत्त*

 *भावुक माहौल में दी गई विदाई: पीएम श्री सेजेस विद्यालय डभरा में वरिष्ठ व्याख्याता के.के. भोई हुए सेवानिवृत्त*


सक्ती।डभरा पीएम श्री सेजेस विद्यालय, डभरा में आज एक भावुक और गरिमामय वातावरण के बीच वरिष्ठ व्याख्याता श्री के.के. भोई जी की सेवा निवृत्ति के अवसर पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक और स्नेहपूर्ण विदाई दी।


विद्यालय में लंबे समय तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले श्री भोई जी के सम्मान में आयोजित इस समारोह में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नेतराम चंद्रा, सदस्य दिनेश बरेठ एवं शैलेंद्र बंजारे, प्राचार्य हेमेंद्र नाथ साहू, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्री भोई जी के शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रियता एवं विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।


अपने उद्बोधन में श्री भोई जी ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


समारोह का समापन भावुक माहौल में हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने श्री भोई के स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।



कार्यक्रम के पश्चात श्री के.के. भोई जी को ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ उनके निवास तक सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस दौरान उनके परिवारजन एवं प्राचार्य सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments