मुड़ाभांटा में पंचदिवसीय मानस गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ बी डी सी अनिता परमानंद सिदार,व सरपंच रविप्रकाश सिंह सिदार अध्यक्षता में हुआ
सक्ति। पंचदिवसीय मानस गायन प्रतियोगिता ग्राम मुड़ाभाटा में भव्य शुभारंभ हुआ,उदघाटन समारोह में जनपद उपाध्यक्ष सक्ति,जनपद सभापति,एवं जनपद सदस्य उपस्थित रहे,आप को बता दे कि मानस गायन प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार भी रखा गया है जिसमें प्रथम पुरस्कर 12000, द्वितीय पुरस्कार 9000, तृतीय पुरस्कार 8000, चतुर्थ पुरस्कार 7000,पंचम पुरस्कार 6000, छठम पुरस्कार 5500, सप्तम पुरस्कार 5000,अष्टम पुरस्कार 4500,नवम पुरस्कार 4000,दशम पुरस्कार 3500,एवं 3500,2500,2000 व अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखा गया ,अधिक से अधिक संख्या में मानस गायन वादन एवं मानस प्रेमी श्रोता गणों को निमंत्रण दिया गया है,मानस गायन प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष परमानंद सिदार,रोहित पटेल,संरक्षक रविप्रकाश सिंह ,नीलचंद पटेल, उपाध्यक्ष गब्बर सिंह,रूपेंद्र पटेल,सचिव अजय ,धनंजय पटेल, कोषाध्यक्ष रामअवतार पटेल, योगेंद्र,मंच संचालक दिगंबर पटेल ,खेमलाल पटेल, एवं समस्त ग्रामवासी ।


0 Comments