फगुरम के युवा नेता भानु प्रताप गवेल बने जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी

 फगुरम के युवा नेता भानु प्रताप गवेल बने जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी



सक्ति। जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ग्राम फगुरम के युवा नेता भानु प्रताप गवेल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

बताया जा रहा है कि भानु प्रताप गवेल लंबे समय से कांग्रेस संगठन के प्रति सक्रिय और समर्पित रहे हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए आम जनता की समस्याओं को उठाने और संगठन की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का मानना है कि गवेल की नियुक्ति से मीडिया प्रबंधन और जनसंपर्क कार्यों को नई मजबूती मिलेगी। उनकी सक्रियता और युवा ऊर्जा संगठन के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया है कि भानु प्रताप गवेल अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Post a Comment

0 Comments