*कलेक्टर के निर्देशन में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्यवाही, लगभग 40-50 ट्रिप रेत जब्त*
सक्ती, 23 अप्रैल 2026 // जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में तहसील हसौद के ग्राम लालमाटी में रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जांच के दौरान लगभग 40-50 ट्रिप (ट्रैक्टर ट्राली) रेत का अवैध भंडारण पाया, जिसे नियमों के तहत जब्त कर लिया गया। साथ ही ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया और संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री तोपनो ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई है।



0 Comments