सक्ती में 32 वर्षीय व्यक्ति लापता, मोटरसाइकिल सहित घर से निकला—परिजनों में चिंता, तलाश जारी

 सक्ती में 32 वर्षीय व्यक्ति लापता, मोटरसाइकिल सहित घर से निकला—परिजनों में चिंता, तलाश जारी


सक्ती में 32 वर्षीय व्यक्ति लापता, मोटरसाइकिल सहित घर से निकला—परिजनों में चिंता, तलाश जारी

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से एक 32 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। व्यक्ति घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था और तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने आमजन से मदद की अपील की है।

डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामभांठा, वार्ड क्रमांक 09 निवासी साहनीराम (उम्र 32 वर्ष, पिता – नेतराम) दिनांक 03 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए। उनके साथ उनकी काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 AJ 0859) भी है।

घटना के बाद से परिजन लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, साहनीराम का मानसिक संतुलन पूरी तरह ठीक नहीं है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

हुलिया (पहचान के लिए) :

सांवला रंग, कद लगभग 5 फीट 6 इंच, लंबा चेहरा, काले छोटे बाल, काली आंखें। घटना के समय उन्होंने काले रंग की फुल स्लीव शर्ट और हरे/काई रंग की फुल पैंट पहनी हुई थी। बाएं हाथ में दिल के आकार का गोदना था, जिसे जलाकर मिटाया गया है, तथा गले में कटने का निशान है। हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा बोलते-समझते हैं।

अपील :

यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त हुलिया का व्यक्ति कहीं दिखाई दे या कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नीचे दिए गए

 नंबरों पर संपर्क करें—

📞 पत्नी : 9244349207

📞 भाई : 7610587740

Post a Comment

0 Comments