*आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा वार्ड नंबर 15 सोंठी सक्ती में अवैध शराब कारोबारी पर कार्रवाई*
सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में *आज दिनांक 20/04/26* को आबकारी वृत्त सक्ती में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 15 सोंठी थाना सक्ती* में *सरोज डेंसिल पिता शिवलाल* उम्र 39 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से एक प्लास्टिक पालीथीन भरा *7 लीटर भरी लीटर महुआ शराब* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी स्टाफ कमलेश , बसंती चौधरी और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

0 Comments