RKM कंपनी उच्चपिडा में सनसनी,लापता कर्मचारी का अवशेष, 40 मीटर ऊंचे बंकर में मिला

 RKM कंपनी उच्चपिडा में सनसनी,लापता कर्मचारी का अवशेष, 40 मीटर ऊंचे बंकर में मिला 

 


 सक्ती। ग्राम पंचायत सारसकेला का सुरेश कुमार टंडन पिता कीर्तन टंडन दिनांक 27/02/2026 को सुबह 5:48 AM पर RKM प्लांट में पंचिंग कर ड्यूटी में प्रवेश किए थे। लेकिन ड्यूटी के बाद भी घर नहीं पहुँचा। जिससे परिजनों ने फगूरम चौंकी में गुमशुदगीं की रिपोर्ट दर्ज करायी।और परिजन प्लांट प्रबंधन से सुरेश कुमार टंडन का पता लगाते रहे।लेकिन प्लांट प्रबंधन ने ठोस जानकारी परिवार को नहीं दी,और गोल-मोल जवाब देते रहे। तब परिवार ने आरकेएम पावर प्लांट के बाहर गेट पर धरने पर बैठ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस मौजूद रहीं। लेकिन 30-35 घंटा बीच जाने के बाद 40 मीटर ऊंचे बंकर में लापता कर्मचारी का कपड़ा और कुछ शरीर का अवशेष मिला। परिवार ने कपड़ा देकर सुरेश कुमार टंडन का पहचान कर ली, और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। और परिवार का मांग है कि जांच कर उचित कार्यवाही प्लांट प्रबंधन के उपर शासन प्रशासन करें। और  मुआवजे के भी मांग कर रहे है। परिवार गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं, जिला पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। और जांच कर रही है,इससे पूर्व भी आर. के.एम. पावर प्लांट में कई व्यक्ति की जान चली गई है, लेकिन शासन प्रशासन हर बार जांच के नाम पर खाना पूर्ति करती हैं। कंपनी को सील करने में अभी तक शासन प्रशासन नाकाम रहीं। अब सवाल प्लांट प्रबंधन पर उठता है कि उस व्यक्ति की जान कैसे चली गई जांच का विषय है।

 

Post a Comment

0 Comments