*चैत नवरात्र की तैयारी: शांति समिति की बैठक में शामिल हुए छाया विधायक श्री महेश साहू जी*
चैत नवरात्रि के पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से खरसिया रेस्ट हाउस में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें खरसिया क्षेत्र के छाया विधायक श्री महेश साहू जी विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ध्वनि नियंत्रण, रैलियों के संचालन एवं चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का मुख्य उद्देश्य चैत नवरात्रि को सौहार्द, सुरक्षा और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराना



0 Comments