केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा 8 वीं मिडिल स्कूल घोघरी में शत प्रतिशत परीक्षार्थी की उपस्थिति
शक्ति।शा. पूर्व माध्यमिक कन्या शाला घोघरी,संकुल केंद्र घोघरी, विकास खंड मालखरौदा, जिला सक्ती, में केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा 8 वीं में दर्ज संख्या 27 है ,जिसमें सभी विद्यार्थी शत प्रतिशत उपस्थित रही,राज्यपाल पुरस्कृत नवाचारी शिक्षिका एवं विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती प्रतिभा यादव और उनके सहयोगी शिक्षकों के प्रयास से सभी बच्चों को प्रिंटेड रंगीन प्रवेश पत्र वितरण किया गया और सभी बच्चों को बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत उपस्थित होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया lयहां की प्रधान पाठक प्रतिभा यादव को शा . प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसीन की केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है l शिक्षिका वहां शांतिपूर्ण गरिमामय, भय मुक्त वातावरण में परीक्षा ले रही हैं l सभी बच्चे अनुशासित, और शांत होकर परीक्षा दे रहे है ,संकुल प्राचार्य, आत्मा राम सिदार और संकुल शैक्षिक समन्वयक ईश्वर लाल निराला के द्वारा प्रतिदिन संकुल के किसी न किसी एक परीक्षा केंद्र में जाकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया इसी तारतम्य में मिडिल स्कूल घोघरी में गणित पेपर के दिन और मिडिल स्कूल बसीन में अंग्रेजी पेपर के दिन आकस्मिक निरीक्षण में परीक्षार्थियों को अच्छे से परीक्षा देने के लिए उन्हें प्रेरित कर शुभकामनाएं दिए l कक्षा 5 वीं की केंद्रीकृत परीक्षा दिनांक 25/3/26 समाप्त हो चुका है l और मिडिल स्कूल का 6/4/26 को समाप्त होगा,शासकीय प्राथमिक विद्यालय की केंद्राध्यक्ष शिक्षिका प्रतिभा यादव ने अंतिम पेपर के बाद सभी विद्यार्थियों को वंदे मातरम गीत के 150 वर्षगांठ पूर्ण करने के शुभ अवसर एवं शांति पूर्वक परीक्षा सम्पन्न होने पर एक एक लेखनी देकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी l साथ ही सहायक केंद्र अध्यक्ष रामप्यारी जायसवाल को भी परीक्षा को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने में मदद करने के लिए उन्हें भी एक लेखनी देकर सम्मानित किया गया।

0 Comments