RKM कंपनी उच्चपिंडा में कर्मचारी हुआ लापता,परिवार धरने पर.सवालों के घेरे में प्लांट प्रबंधन ,भीम आर्मी मौके पर*

 RKM कंपनी उच्चपिंडा में कर्मचारी हुआ लापता,परिवार धरने पर.सवालों के घेरे में प्लांट प्रबंधन ,भीम आर्मी मौके पर* 

 


 सक्ती।लापता कर्मचारी मामला भीम आर्मी मौके पर पहुँची RKM पावर प्लांट उच्चपिंड़ा में कार्यरत सुरेश कुमार टंडन पिता कीर्तन टंडन,ग्राम सारसकेला दिनांक 27/02/2026 को सुबह 5:48 AM पर प्लांट में पंचिंग कर ड्यूटी में प्रवेश किए थे, लेकिन ड्यूटी के बाद अब तक घर नहीं पहुँचे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए भीम आर्मी की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति का संज्ञान लिया।यह एक साधारण घटना नहीं, बल्कि श्रमिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रश्न है, RKM पावर प्लांट प्रबंधन तत्काल जवाबदेही सुनिश्चित करे,CCTV फुटेज, उपस्थिति रिकॉर्ड एवं ड्यूटी मूवमेंट की जांच करे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने

कहा,खोजबीन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि शीघ्र ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, तो संगठन आगे की वैधानिक एवं जन आंदोलनात्मक कार्यवाही के लिए बाध्य होगा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।

Post a Comment

0 Comments