*ग्राम तिऊर में साप्ताहिक बाजार शुभारंभ : छाया विधायक श्री महेश साहू जी पहुंचे*

 *ग्राम तिऊर में साप्ताहिक बाजार शुभारंभ : छाया विधायक श्री महेश साहू जी पहुंचे*



ग्राम पंचायत तिऊर में साप्ताहिक बाजार के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय छाया विधायक श्री महेश साहू जी शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष खरसिया श्रीमती राजकुमारी राठिया जी, ग्राम सरपंच तिऊर श्रीमती रजनी अजय सिदार जी तथा जनपद सदस्य श्री सुरेंद्र चौहान जी की विशेष उपस्थिति रही।

आयोजनकर्ता श्री बंशीधर गवेल जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्री दुष्यन्त कुमार गवेल जी, श्री मोहन गवेल जी, श्री ऋषि यादव जी, श्री राजकुमार गवेल जी, श्री भूपेंद्र गवेल जी, श्री भूखाऊ गवेल जी, श्री उतरा गवेल जी, श्री संतु सिदार जी, श्री डीलाराम सिदार जी, श्री लुतन डनसेना जी, विक्की महंत जी एवं नितेश बरेठ जी सहित बढ़िया संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे।

इस अवसर पर श्री महेश साहू जी ने ग्रामवासियों को साप्ताहिक बाजार प्रारंभ होने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल स्थानीय किसानों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और ग्राम की आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बनाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments