मिडिल स्कूल घोघरी की होनहार छात्रा वीरा जायसवाल ने लीप फॉरवर्ड की क्लस्टर राउंड की हुई विजेता
शक्ति ।शा.पूर्व माध्यमिक कन्या शाला घोघरी, संकुल केंद्र घोघरी, विकास खंड मालखरौदा जिला शक्ति के कक्षा 5 वीं की होनहार छात्रा वीरा जायसवाल निहार शांति पाठशाला फाउंडेशन के द्वारा चलाया जा रहा जो अंग्रेजी सीखने का बहुत सुंदर ऑनलाइन प्लेटफाम है जिसमें लीप फॉर वर्ड की क्लस्टर राउंड में घोघरी क्लस्टर की विजेता हुई वीरा जायसवाल को शाला परिवार और संकुल परिवार से प्रतिभा यादव ,कुलदीप कुर्रे, ईश्वर निराला श्याम, पटेल , श्याम कुमार पटेल, भुनेश्वर साहू के तरफ से की बहुत बहुत शुभकामनाएं दिए गए,एवं अगले राउंड की सेमी फाइनल की अग्रिम शुभकामनाएं बधाई दिया गया वीरा बिटिया के मार्गदर्शक शिक्षिका प्रतिभा यादव ने बहुत ही अच्छे से गतिविधि आधरित अंग्रेजी के एक से बढ़ कर एक गतिविधि, सैटरडे स्टोरी सेशन, क्विज, मेगा क्विज, ऑनलाइन टेस्ट, गूगल मीट, आदि सारे वर्क को बच्चों के साथ साझा कर उन्हें प्रैक्टिस कराई l और सभी बच्चों को मोटीवेट कर आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है l इनके छात्र भी एक्टिव रहते हैं सीखने के लिए और सफलता प्राप्त करने के लिए इन्ही ही प्रयासों,समर्पण और तत्परता के लिए लीप फॉर वर्ड की टीम की ओर से शिक्षिका प्रतिभा यादव को सर्टिफिकेट्स, और पुरस्कार, देकर सम्मानित किया गया l




0 Comments