पानी के लिए हाहाकार फ़रवरी माह में जलस्तर का नीचे जाना एक गंभीर समस्या जल स्तर 300 फिट नीचे

 पानी के लिए हाहाकार फ़रवरी माह में जलस्तर का नीचे जाना एक गंभीर समस्या जल स्तर 300 फिट नीचे 




सक्ती मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडासागर के आस पास के दर्जनों गांव परसी ,परसा, सारसकेला,भाटा, शेरों ,अंडा, अंडी,में ज़मीन के नीचे का पानी, जिसे हम बोरवेल से निकालते हैं, लगातार गहराई में जा रहा है। यह सिर्फ़ एक बोरवेल की बात नहीं, यह पूरे गाँव पानी के समस्या से जुझ रहा है,अचानक बोर वेल के लेवल में कमी छोटे से लेकर सभी बोर वेल,हैंड पंप तालाब के पानी में कमी नजर आ रहा है, फ़रवरी में ही इतना पानी की समस्या चल रही हैं, अभी तो पुरा मई-जून की तपती गर्मी बचा है, क्षेत्र के किसानों का कहना है कि पूर्व में शासन प्रशासन द्वारा नहरे में पानी छोड़ा गया था साथ ही साथ ऊपर से बारिश भी हुआ था,इस वर्ष बारिश भी नहीं हुआ जिसके वजह से भू जल स्तर काफी नीचे चला गया है,शासन प्रशासन को पानी की विक्राल समस्या के निदान के लिए उचित कदम उठाना चाहिए,आम जनताओं के साथ साथ जीव जंतु पशु पक्षी के लिए भी गंभीर समस्या उत्पन कर रहा है ,क्षेत्रीय किसानों के आश्रय है नहर में जीतने जल्दी हो सके पानी दिया जाए जिसमें पानी के लेवल में कमी न हो ,पानी की इस विक्राल समस्या का निदान हो सके।

Post a Comment

0 Comments